छात्र-छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत, चंबल पुलिया की घटना

छात्र-छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत, चंबल पुलिया की घटना

छात्र-छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत, चंबल पुलिया की घटना
कोटा। रेलवे चंबल पुलिया पर रविवार आधी रात को एक छात्र-छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों के शव एमबीएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं।भीमगंजमंडी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छात्रा का नाम अर्चना (21) पुत्री रजनीश मीणा बताया जा रहा है। यह सवाई माधोपुर करमोदा की रहने वाली है। जबकि छात्र का नाम अजय सिंह (22) पुत्र फूलचंद मीणा बताया गया है। अर्चना के पास से सवाई माधोपुर स्थित एक निजी स्कूल का पहचान-पत्र मिला है। जबकि अजय के पास है कोटा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय का एक प्रमाण-पत्र मिला है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं चला है दोनों ने आत्महत्या की है या दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आए हैं।
चारों थाना पुलिस पहुंची मौके पर
सूत्रों ने बताया कि छात्र-छात्रा किस ट्रेन से कटे फिलहाल इसका पता नहीं चला है। लेकिन कोटा-हिसार ट्रेन से रात 12 बजे घटना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी स्पष्ट नहीं होने के कारण सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस रेलवे कॉलोनी थाना और भीमगंजमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में क्षेत्राधिकार के हिसाब से भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मामले की जानकारी के लिए ड्यूटी ऑफिसर हरपाल को कई बार फोन लगाया गया। पहली बार हरपाल में थोड़ी देर में जानकारी देने की बात कही। लेकिन इसके बाद हरपाल ने दुबारा फोन उठाना जरूरी नहीं समझा।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.