सुप्रकाश बने वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी
कोटा। न्यूज़. सुप्रकाश कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी बनाए गए हैं। सुप्रकाश अभी तक जबलपुर में समान पद पर कार्यरत थे। सुप्रकाश यहां पर सुबोध विश्वकर्मा की जगह लेंगे।
उल्लेखनीय है कि सुबोध का स्थानांतरण रेलवे बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद पर हुआ है। सुप्रकाश की जगह डिप्टी सीपीओ राहुल श्रीवास्तव को लगाया गया है।
ओबीसी एसोसिएशन ने दी
बधाई
कोटा मंडल कार्मिक अधिकारी बनने पर ओबीसी एसोसिएशन ने विजय सिंह को
बधाई
और शुभकामनाएं दी हैं। ऑफिस पहुंचकर एसोसिएशन में विजय सिंह का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत भी किया।
उल्लेखनीय है कि विजय सिंह कोटा में ही सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी के पद पर नियुक्त थे।