बारां रेलवे स्टेशन पर आवारा जानवरों का आतंक
कोटा। कोटा मंडल के बारां रेलवे स्टेशन पर इन दिनों आवारा जानवरों का आतंक बना हुआ है। बारिश से बचने के लिए इन दिनों जानवरों ने रेलवे स्टेशन की शरण ले रखी है। यह जानवर स्टेशन पर दिन-रात धमाचौकड़ी करते रहते हैं। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानवरों की आपसी लड़ाई में यात्रियों के दुर्घटनाग्रस्त होने का भी खतरा बना रहता है। स्टेशन पर बड़ी संख्या में गाय और सूअर आदि आवारा जानवरों को आसानी से घुमते देखा जा सकता है।
यात्रियों ने बताया कि करोना काल में रेलवे एक और जहां कंफर्म टिकट वालों को ही प्लेटफार्म पर आने देने का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर आवारा जानवर प्लेटफार्म पर आसानी से विचार कर रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।