पहली बार चार डिग्री पहुंचा स्टेशन का तापमान

पहली बार चार डिग्री पहुंचा स्टेशन का तापमान

कोटा। शहर में बुधवार को सर्दी का असर और तेज नजर आया। उत्तरी बर्फीली हवाओं ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी। शहर की अपेक्षा स्टेशन क्षेत्र ज्यादा सर्द रहा।
यहां रात का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जब कि अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री नापा गया। जब कि शहर का न्यूनतम तापमान 7.7 और अधिकतम 23.1 डिग्री रहा। शहर का न्यूनतम सामान्य से 6.4 और अधिकतम 4.4 कम रहा। इस सीजन में यह पहला अवसर है जब स्टेशन क्षेत्र का तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हो। शहर में हवा की रफ्तार करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
जब कि मंगलवार को शहर का दिन का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहकर 22.6 और रात का तापमान भी सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहकर 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं स्टेशन क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम 23 डिग्री रहा था।
मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को भी शीत लहर का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद शुक्रवार से शीत लहर में कमी का अनुमान है।
धूप सेंकते नजर आए लोग
तेज सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अपने घर आंगन और छतों पर दिनभर धूप सेंकते नजर आए। वहीं रात में जगह-जगह अलाव जलाकर लोग तापते दिखे। तेज सर्दी के चलते बाजार भी अब जल्दी सूने होने लगे हैं।

G News Portal G News Portal
176 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.