जनशताब्दी सहित अन्य ट्रेनों का समय बदला, एक अक्टूबर से होगा लागू

जनशताब्दी सहित अन्य ट्रेनों का समय बदला, एक अक्टूबर से होगा लागू

जनशताब्दी सहित अन्य ट्रेनों का समय बदला, एक अक्टूबर से होगा लागू
कोटा। न्यूज़. कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी सहित अन्य ट्रेनों का समय बदला गया है। बदला हुआ समय एक अक्टूबर से लागू होगा।
कोटा से जनशताब्दी अब सुबह 6:15 बजे रवाना होगी। अभी यह 5:55 बजे रवाना होती है। निजामुद्दीन से आते समय जनशताब्दी शाम 7 बजे कोटा पहुंचेगी। अभी इसके कोटा पहुंचने का समय रात 8 बजे है। इसी तरह श्री माता वैष्णो देवी कटरा और उधमपुर ट्रेन कोटा से शाम 4:40 बजे रवाना होगी। अभी यह दोपहर 2:30 बजे चलती है। इसी तरह श्री माता वैष्णो देवी कटरा से आते समय कोटा में यह ट्रेन रात 8:40 बजे पहुंचेगी। अभी यह ट्रेन रात 11:50 बजे कोटा पहुंचती थी इसी तरह उधमपुर से आते समय कोटा में यह ट्रेन रात 12:40 बजे पहुंचेगी। अभी इसके कोटा पहुंचने का समय रात 11:10 बजे है।
इसी तरह बांद्रा-अमृतसर डीलक्स एक्सप्रेस का समय बदला गया है। मुंबई से आते समय अब यह ट्रेन रात 1:45 बजे पहुंचेगी। अभी यह रात 2:10 बजे पहुंचती है। इसी तरह अमृतसर से आते समय कोटा में यह ट्रेन रात 11:30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह पटना-कोटा ट्रेन का समय भी बदला गया है। पटना से अभी यह ट्रेन 12:55 बजे कोटा पहुंची है। अब यह 11:55 बजे पहुंचेगी।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.