खड़ी स्कूटी को टक्कर मारकर नहर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, युवती घायल – कोटा

खड़ी स्कूटी को टक्कर मारकर नहर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, युवती घायल – कोटा

खड़ी स्कूटी को टक्कर मारकर नहर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, युवती घायल
कोटा। न्यूज़. रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार खड़ी स्कूटी को टक्कर मार कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर पलट गई। इस घटना में स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। ट्रैक्टर चालक को भी चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोगरिया स्थित लेबर चौराहा से लॉर्ड कृष्णा स्कूल की तरफ जाने वाले रोड पर एक युवती स्कूटी खड़ी कर मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। एक कार भी रोड पर जा रही थी। तभी सामने से तेजी से आते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने कार को बचाने के लिए रोड किनारे खड़ी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली भी रोड किनारे नहर में पलट गई।
इस घटना से बचने के प्रयास में युवती के हाथ फैक्चर हो गया। स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर चालक को भी कुछ चोटें आई हैं। बाद में राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
बड़ा हादसा टला
लोगों ने बताया कि दुर्घटना बहुत भीषण थी। लेकिन गनीमत रही कि इसमें कोई गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ। लोगों ने बताया कि यहां पर बहुत ही सकड़ा रोड है। जबकि इस रोड पर यातायात बहुत ज्यादा रहता है। इसके चलते यहां पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
इसके चलते स्थानीय लोग कई बार इस रोड को चौड़ा करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन इस रोड को अभी तक चौड़ा नहीं किया जा रहा है। इसके चलते यहां पर हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
लोगों ने बताया कि यदि जल्द ही इस रोड को चौड़ा नहीं किया तो यहां पर कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.