बिना टिकट युवती को लेकर आमने-सामने हुए टीटीई और आरपीएफ

बिना टिकट युवती को लेकर आमने-सामने हुए टीटीई और आरपीएफ

बिना टिकट युवती को लेकर आमने-सामने हुए टीटीई और आरपीएफ, हंगामे के कारण कोटा स्टेशन पर 45 मिनट खड़ी रही राजधानी ट्रेन
कोटा।  निजामुद्दीन-मुंबई अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार रात एक युवती के बिना टिकट सवार होने का मामला सामने आया है।युवती की जिम्मेदारी लेने की बात पर टीटीई और आरपीएफ आमने-सामने हो गए। हंगामे के कारण राजधानी कोटा स्टेशन पर करीब 45 मिनट खड़ी रही।
यात्रियों ने बताया कि करीब 22 साल की एक युवती निजामुद्दीन स्टेशन से राजधानी में सवार हुई थी। रास्ते में जांच के दौरान टीटीई ने इस युवती को पकड़ लिया। टीटीई ने युवती से जुर्माना भरने को कहा। पैसे नहीं होने की बात कहते हुए युवती ने जुर्माना भरने से साफ मना कर दिया। इसके बाद टीटीई ने एक मेमो तैयार कर युवती को कोटा आरपीएफ को सौंपने का निर्णय लिया। रात करीब 9.30 बजे ट्रेन कोटा पहुंचने पर टीटीई ने मेमो सौंपते हुए आरपीएफ को युवती को हिरासत में लेने को कहा। नियमों का हवाला देते हुए आरपीएफ ने युवती को हिरासत में लेने से साफ इनकार कर दिया। आरपीएफ ने तर्क दिया कि नियमानुसार रात को किसी अकेली युवती को ट्रेन से नहीं उतारा जा सकता। मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों में गरमा गरम बहस होने लगी।
एक और जहां टीटीई युवती को आरपीएफ को सौंपने अड़े रहे वहीं दुसरी और आरपीएफ यूवती को हिरासत में लेने से साफ इनकार करती रही। कुछ ही देर मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंच गया। बाद में अधिकारियों के दखल के बाद आरपीएफ युवती को हिरासत में लेने को तैयार हो गई। लेकिन तब तक युवती ट्रेन में कहीं गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी युवती के पता नहीं चला। इसके बाद ट्रेन कोटा से रवाना हो गई।
टीटीई ने की चेन पुलिंग
आरपीएफ और टीटीई की बहस के दौरान राजधानी ट्रेन ने कई बार रवाना होने की कौशिक की। लेकिन टीटीई द्वारा चेन खिंचकर ट्रेन को रोक दिया जाता। इसके चलते ट्रेन करीब 45 मिनट कोटा स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन चलने के इंतजार में यात्री परेशान होते रहे।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.