Rail News: कोटा रेल मंडल में टीटीई अनवर हुसैन ने अपने कर्तव्यनिष्ठा और सतर्कता से मात्र दो दिनों में अनुचित और बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर कड़ी कार्रवाई की है। 18 और 19 दिसंबर को अनवर हुसैन ने 86 यात्रियों को पकड़ा, जिनमें अनुचित टिकट पर यात्रा करने वाले 53 और बिना टिकट सफर करने वाले 33 यात्री शामिल थे। इनसे कुल 1,00,180 रुपये जुर्माना वसूला गया।
इस कार्रवाई के दौरान अनवर हुसैन ने मुंबई-अमृतसर (12903), मुंबई-निजामुद्दीन (12910) गरीब रथ राजधानी और बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037) ट्रेनों की विशेष जांच की।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने अनवर हुसैन के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई न केवल रेलवे को राजस्व नुकसान से बचाती है, बल्कि अनुचित गतिविधियों पर रोक लगाने में भी सहायक होती है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें और नियमों का पालन करें। बिना टिकट या अनुचित टिकट पर यात्रा करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.