खुलकर आमने-सामने आए रेलवे मजदूर संघ के दो गुट, सड़क और थाने तक पहुंची वर्चस्व की लड़ाई जीएम के समक्ष दर्शाई दावेदारी

खुलकर आमने-सामने आए रेलवे मजदूर संघ के दो गुट, सड़क और थाने तक पहुंची वर्चस्व की लड़ाई जीएम के समक्ष दर्शाई दावेदारी

खुलकर आमने-सामने आए रेलवे मजदूर संघ के दो गुट, सड़क और थाने तक पहुंची वर्चस्व की लड़ाई, जीएम के समक्ष दर्शाई दावेदारी
कोटो। वेस्ट-सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के दोनों गुट अब खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। संघ पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों गुट सड़क से थाने तक जा पहुंचे।
दोनों गुटों ने शुक्रवार को पश्चिम- मध्य रेलवे महाप्रबंधक सुधीर कुमार से भी मुलाकात कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। प्रशासन फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में है।
इसके अलावा यह मामला अब नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेंस (एनएफआईआर)
के पास जा पहुंचा है।
तेजी से बदला घटनाक्रम
इससे पहले शुक्रवार को सुबह से लेकर देर रात तक घटनाक्रम तेजी से बदलता रहा। दिनभर उठापटक और गहमा गहमी की स्थिति रही। निलंबन की सूचना के बाद संघ के अध्यक्ष आरपी भटनागर अपने पुत्र अमित भटनागर के साथ प्लेन से आनन-फानन में जबलपुर पहुंच गए। हवाई अड्डे से भटनागर सीधे संघ कार्यालय पहुंचे। यहां अपने समर्थकों से चर्चा के बाद भटनागर ने पत्रकारों से भी मुलाकात की।
थाने पहुंचा मामला
भटनागर के संघ कार्यालय में आने की खबर के बाद संघ महामंत्री अशोक शर्मा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। अपनी रिपोर्ट में अशोक शर्मा ने बताया कि भटनागर ने उनके कार्यालय का ताला तोड़कर जरूरी कागजात, फाइलें, नकदी और कीमती वस्तुएं चुरा लीं।
इसकी खबर लगते ही भटनागर ने भी थाने में शर्मा के खिलाफ संघ में कार्यालय में अनैतिक गतिविधियां चलाने तथा जबरन कब्जे का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
इसके बाद अनहोनी की आशंका में संघ कार्यालय में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
जीएम के समक्ष जताया दावा
इसके बाद भटनागर महाप्रबंधक से मिलने पहुंचे। यहां भटनागर ने जीएम को खुद को संघ का अध्यक्ष बताते हुए अशोक शर्मा को निकाले जाने की जानकारी दी। इसके बाद भटनागर ने एजीएम और पीसीपीओ से भी मुलाकात की।
इसके बाद शर्मा ने भी जीएम से मुलाकात कर कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार भटनागर को संघ से निलंबित किए जाने की जानकारी दी।
देर शाम नारेबाजी
इसके बाद देर शाम शर्मा गुट ने जीएम कार्यालय के समक्ष भटनागर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। शर्मा समर्थक भटनागर गो बैक, गो बैक के नारे लगाते रहे।
यह है मामला
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में अशोक शर्मा ने भटनागर को निलंबित कर दिया था। इसका पता लगते ही भटनागर ने भी अशोक शर्मा के निलंबन के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बाद अपने आप को सही साबित करने के लिए दोनों गुट आमने-सामने आ गए हैं।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.