अप-डाउन एसोसिएशन ने की मेमू ट्रेन की मांग

अप-डाउन एसोसिएशन ने की मेमू ट्रेन की मांग

अप-डाउन एसोसिएशन ने की मेमू ट्रेन की मांग
कोटा। न्यूज़. डेली अप-डाउन एसोसिएशन ने कोटा- नागदा सहित मंडल के अन्य रूटों पर भी मेमू ट्रेन चलाने की मांग की है। एसोसिएशन ने मंगलवार को अपनी इस मांग का एक ज्ञापन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी सौंपा। ज्ञापन में कोटा-नागदा ट्रेन में एमएसटी लागू करने तथा इसका ठहराव झालावाड़ स्टेशन पर करने की भी मांग की। इसके अलावा एसोसिएशन में अवध और देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव मोड़क, रामगंजमंडी और झालावाड़ स्टेशन पर करने की भी मांग की है। बिरला ने एसोसिएशन को मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष हरचरण सिंह सलूजा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

G News Portal G News Portal
37 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.