रेलवे मजदूर संघ के एक गुट के अध्यक्ष चुने गए उपाध्याय, भटनागर निष्कासित

रेलवे मजदूर संघ के एक गुट के अध्यक्ष चुने गए उपाध्याय, भटनागर निष्कासित

रेलवे मजदूर संघ के एक गुट के अध्यक्ष चुने गए उपाध्याय, भटनागर निष्कासित
कोटा। न्यूज़. वेस्ट-सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के अशोक शर्मा गुट की सीईसी एवं जनरल काउंसिल और केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को सागर में आयोजित की गई। बैठक में दूसरे गुट के जोनल अध्यक्ष पद से निलंबित डॉ आरपी भटनागर को संघ से निष्कासित कर दिया गया। भटनागर की जगह जोनल कार्यकारी अध्यक्ष सीएम उपाध्याय को सर्वसम्मति से संघ का जोनल अध्यक्ष चुना गया है।
बैठक में संघ के महासचिव अशोक शर्मा, कोटा मंडल सचिव अब्दुल खालिक, जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडल के मंडल सचिव, अध्यक्ष, पदाधिकारी, कोटा वर्कशॉप के अध्यक्ष, सचिव, एवं संघ के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
भटनागर गुट की बैठक आज
मजदूर संघ के दूसरे भटनागर गुट की बैठक भी रविवार को इटारसी में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में भटनागर भी दूसरे गुट के कई लोगों को निष्कासित करने के अलावा नए पदाधिकारियों का चुनाव कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भटनागर अशोक शर्मा को पहले ही निलंबित कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि इस बैठक से पहले अमित भटनागर सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर चुके हैं।
बैठक में संघ के खाते से पिछले 20 दिनों में करीब 85 लाख रुपए निकालने सहित अशोक शर्मा पर लगे आरोपों को भी दोहराया जा सकता है। मामले को लेकर फिलहाल का संघ का खाता सीज है। साथ ही संघ कार्यालय पर भी पुलिस ने ताला लगा रखा है।
हाई कोर्ट पहुंचा मामला
उल्लेखनीय है कि संघ में वर्चस्व की लड़ाई का यह मामला अब हाई कोर्ट पहुंच चुका है। भटनागर और अशोक शर्मा गुट ने हाईकोर्ट में मामले को चुनौती दी है। हाई कोर्ट या तो दोनों गुटों को अलग-अलग मान्यता दे सकता है या इस मामले को रजिस्ट्रार सोसाइटी को भेज सकता है। वहां दोनों गुट अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर यहां वोटिंग भी कराई जा सकती है।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.