रद्द रहेगी वैष्णो देवी-कोटा, अन्य ट्रेनें भी होंगी प्रभावित

रद्द रहेगी वैष्णो देवी-कोटा, अन्य ट्रेनें भी होंगी प्रभावित

आज रद्द रहेगी वैष्णो देवी-कोटा, अन्य ट्रेनें भी होंगी प्रभावित
कोटा। न्यूज. पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रविवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कोटा ट्रेन (09804) रद्द रहेगी। रैक के अभाव में यह ट्रेन शनिवार को वैष्णो देवी से रवाना नहीं हो सकी। उल्लेखनीय है कि शनिवार को कोटा से भी यह ट्रेन नहीं चली थी।
इसके अलावा 23 अगस्त को अमृतसर-बांद्रा (02926) चंडीगढ़ से रवाना होगी। यह ट्रेन अमृतसर-चंडीगढ़ के बीच निरस्त रहेगी।
इसी तरह 21 अगस्त को रवाना होने वाला अमृतसर-मुंबई स्वर्ण मंदिर मेल (02904) निजामुद्दीन से चलेगा। रेल ट्रेन अमृतसर- निजामुद्दीन के बीच रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेन
इसके अलावा 20 अगस्त को मुंबई-अमृतसर (02903) स्वर्ण मंदिर, 22 अगस्त को अमृतसर- मुंबई (02904) स्वर्ण मंदिर मेल वाया लुधियाना, फिल्लौर तथा नकोदर होते हुए चलेंगी।
इसी तरह 22 अगस्त को अमृतसर-बांद्रा (02926) पश्चिम एक्सप्रेस तथा 21 अगस्त को गांधीधाम-श्री माता वैष्णो देवी कटरा (04675) भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.