विजिलेंस ने कोटा में की कार्यवाही, आरपीएफ को भी जांचा

विजिलेंस ने कोटा में की कार्यवाही, आरपीएफ को भी जांचा

विजिलेंस ने कोटा में की कार्यवाही, आरपीएफ को भी जांचा
कोटा। न्यूज़. पश्चिम-मध्य रेलवे सतर्कता (विजिलेंस) विभाग द्वारा गुरुवार को कोटा रेल मंडल कार्यालय में छापामार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में लेट लतीफ कई कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया। साथ ही आरपीएफ जवानों की भी जांच की है। कोटा पहुंचने के दौरान विजिलेंस ने जबलपुर-अजमेर ट्रेन की जांच की। जांच के दौरान विजिलेंस ने गश्त कर रहे हैं आरपीएफ जवानों की भी तलाशी ली। हालांकि विजिलेंस इस तलाशी में कुछ नहीं मिलने की बात कही है।
उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए पिछले हफ्ते रेलवे बोर्ड ने एक आदेश जारी कर आरपीएफ जवानों को निजी केश की जानकारी देना जरूरी किया था। इस आदेश में ट्रेन ड्यूटी के समय जवानों को दो हजार तथा स्टेशन पर साढ़े सात सौ रुपए से अधिक नहीं रखने को कहा था। इससे अधिक रकम ने पर रेलवे बोर्ड में जवानों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे।
लेट लतीफ कर्मचारी पकड़े
इसके बाद विजिलेंस सीधे डीआरएम ऑफिस पहुंची। यहां पर विजिलेंस ने लेखा और कार्मिक सहित कई विभागों में कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। जांच में विजिलेंस को कई कर्मचारी देरी से आते मिले तथा कई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। इसके अलावा विजिलेंस ने कई कर्मचारियों के छुट्टी आदि के रिकॉर्ड की भी जांच की। इस रिकॉर्ड में विजिलेंस को कई अनियमितताएं मिली हैं।
विजिलेंस ने इन सब के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विजिलेंस की इस कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक अधिकारी और निरीक्षक शामिल थे।

G News Portal G News Portal
46 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.