बीसी के नाम पर महिला ने ठगे 55 लाख, थाने पर एकत्रित हुई पीड़ित महिलाएं

बीसी के नाम पर महिला ने ठगे 55 लाख, थाने पर एकत्रित हुई पीड़ित महिलाएं

बीसी के नाम पर महिला ने ठगे 55 लाख, थाने पर एकत्रित हुई पीड़ित महिलाएं
कोटा।  स्टेशन भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा बीसी के नाम पर 55 लाख रुपर की ठगी का मामला सामने आया है। महिला के पकड़े जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं रविवार शाम को भीमगंज मंडी थाने पर एकत्रित हो गई। भारी शोरगुल और हंगामे के बीच महिलाएं आरोपी महिला से पैसे दिलाने की मांग करने लगीं। इस दौरान कुछ महिलाएं थोड़ी देर के लिए थाने में धरने पर भी बैठ गईं। करीब 2 घंटे चली बहस बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी महिलाओं को घर भेजा।
महिलाओं ने बताया कि डडवाड़ा निवासी हेमलता शर्मा पिछले करीब 10 साल से बीसी चलाने का काम कर रही थी। बड़ी संख्या में महिलाएं हेमलता के पास अपनी बचत का पैसा जमा कराती थीं। 7 साल तक तो हेमलता सबके पैसे बराबर देती नहीं, लेकिन पिछले करीब 3 साल से हेमलता ने महिलाओं को पैसा देना बंद कर दिया। मांगने पर हेमलता पैसा देने में आनाकानी करने लगी। पैसे देने के नाम पर हेमलता तरह-तरह के बहाने बनाने लगी। दबाव बढ़ने पर हेमलता गत वर्ष नवंबर में फरार हो गई। इसके बाद महिलाओं ने भीमगंजमंडी थाने में हेमलता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिलाओं ने बताया कि पुलिस ने 9 महीने बाद हेमलता को पकड़ा है। हेमलता को पकड़ने की सूचना पर वह थाने पहुंची थीं। महिलाओं ने बताया कि हेमलता पर दर्जनों महिलाओं के करीब 55 लाख रुपए बकाया हैं। वही हेमलता ने पुलिस को बताया कि उसने सभी के पैसे लौटा दिए। महिलाएं जबरन उस पर पैसे हड़पने का आरोप लगा रही हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
 

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.