उदयपुर गए 10 सहायक लोको पायलट संक्रमित
कोटा। न्यूज. पदोन्नति ट्रेनिंग के लिए कोटा और गंगापुर से गए 50 में से 10 सहायक लोको पायलट कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी का इलाज उदयपुर हॉस्टल में ही होम क्वॉरेंटाइन रहकर चल रहा है।
बाकी के 40 सहायक लोको पायलटों को एक सप्ताह पहले ही वापस लौटा दिया गया। लौटने से पहले आनन-फानन में सभी की परीक्षा ले ली गई।
एक स्टेशन मास्टर भी पॉजिटिव इसके अलावा बुधवार को रेलवे में कई और रेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें से एक स्टेशन मास्टर और सीएमआई कंट्रोल का कर्मचारी भी शामिल है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.