गत दो वर्षों में 88 नवीन राजकीय महाविद्यालय खोले गये हैं – उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

गत दो वर्षों में 88 नवीन राजकीय महाविद्यालय खोले गये हैं – उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

गत दो वर्षों में 88 नवीन राजकीय महाविद्यालय खोले गये हैं – उच्च शिक्षा राज्य मंत्री
 उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि वर्ष 2019-20 व वर्ष 2020-21 में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कुल 88 नये राजकीय महाविद्यालय खोले गये हैं।
श्री भाटी प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इन महाविद्यालयों में से 24 महाविद्यालयों को डीएमएफटी फण्ड के तहत अनुमत किया गया है। शेष महाविद्यालयों के लिए डीएमएफटी से स्वीकृति मिलने के बाद भवन निर्माण आदि का कार्य किया जायेगा।
इससे पहले विधायक श्री अशोक लाहोटी के मूल प्रश्न के जवाब में श्री भाटी ने बताया कि गत दो वर्षों में 88 नवीन राजकीय महाविद्यालय खोले गये। उन्होंने नवीन महाविद्यालयों को भूमि आवंटन व भवन तथा नवीन महाविद्यालयों को आवंटित बजट एवं व्यय का जिलेवार विवरण सदन के पटल पर रखा।
7

G News Portal G News Portal
41 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.