एसीबी एडीजी का दौरा
सवाई माधोपुर 2020
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एडीजी एमएन दिनेश आज सवाई माधोपुर दौरे पर रहे। जहां उन्होंने जिला मुख्यालय के ठींगला स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की। इस जनसुनवाई में सवाई माधोपुर शहर के दर्जनों लोगों ने शिरकत करते हुए सवाई माधोपुर जिले की कई सार्वजनिक एवं निजी समस्याओं को एडीजी एमएन दिनेश के समक्ष रखा। एडीजी एमएन दिनेश ने सभी समस्याओं को बेहद गंभीरता पूर्वक सुना एवं जल्द से जल्द समस्याओं के यथा शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन जताया ।हाल ही में एसीबी के ए एस पी भेरूलाल को ट्रेप किए जाने के मामले में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य जिन अधिकारियों एवं सरकारी कार्मिकों की संलिप्तता होगी वह भी जल्द बेनकाब कर दिए जाएंगे । उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी तरह की समस्याएं हैं तो वह एसीबी के अधिकारियों को अवगत करवाएं ।भ्रष्टाचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जा सकेगा । इस अवसर पर डीआईजी सवाई सिंह गोदारा सहित एसीबी के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
वीडियो देखें हमारे you tube चेंनल पर ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.