पशुपालन मंत्री ने बर्ड फ्लू आधारित फोल्डर एवं पशुधन संरक्षण न्यूज लेटर का विमोचन किया

पशुपालन मंत्री ने बर्ड फ्लू आधारित फोल्डर एवं पशुधन संरक्षण न्यूज लेटर का विमोचन किया

पशुपालन मंत्री ने बर्ड फ्लू आधारित फोल्डर एवं पशुधन संरक्षण न्यूज लेटर का विमोचन किया
जयपुर, 12 जनवरी। कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने मंगलवार को यहां पंत कृषि भवन में मुर्गीपालकों व आमजन को जागरूक करने के लिए बर्ड फ्लू रोग एवं बचाव पर आधारित फोल्डर एवं पशुधन संरक्षण से संबधित न्यूज लेटर का विमोचन किया।
इस अवसर पर श्री कटारिया ने कहा कि एवियन इन्फ्लूएंजा से हुई कौओं की मौतों को दृष्टिगत रखते हुए
Image may contain: 2 people
राज्य में सुरक्षित मुर्गीपालन व्यवसाय को लेकर मुर्गीपालकों व आमजन को जागरूक करना जरूरी है। इस मुद्रित सामग्री के माध्यम से मुर्गीपालकों द्वारा आवश्यक सावधानी और सतर्कता बरती जा सकेंगी।
पशुपालन विभाग की शासन सचिव डॉ. आरूषि मलिक ने कहा कि न्यूज लेटर में पशुपालन व्यवसाय में सफल पशुपालकों की कहानी, नवाचार, तकनीकी व ज्ञानवर्धक सामग्री के साथ-साथ पशुपालकों द्वारा माहवार की जाने वाली एवं समसामयिक गतिविधियों का समावेश किया गया है। इसका लाभ विभागीय कार्मिकों सहित प्रदेश के पशुपालकों को भी मिल सकेगा। उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मुद्रित सामग्री को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.