बिजली कर्मियों से मारपीट

बिजली कर्मियों से मारपीट

बिजली कर्मियों से मारपीट

सवाई माधोपुर 21 दिसम्बर 2020

सवाई माधोपुर जिले के पचीपल्या गांव में बकाया भुगतान लेने गए बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो अब सवाई माधोपुर में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जेईएन कानाराम एवं राजेंद्र मीणा अपने हेल्पर के साथ बकाया वसूली करने के लिए गए थे। इस दौरान विभाग के बकाया पैसे देने के बजाय ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से मारपीट करना शुरू कर दिया। लगभग 20 मिनट तक ग्रामीण बिजली विभाग के कार्मिकों पर लाठी डंडे लेकर मारपीट करने का प्रयास करते रहे और जमकर गाली-गलौज करते रहे। इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी बकाया की वसूली करने के लिए आए थे। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा ही ग्रामीणों से अभद्रता की गई ।फिलहाल अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई मामला पुलिस में दर्ज नहीं करवाया गया है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.