सोजत में वर्तमान में खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित नहीं
– युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री
युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र सोजत में विभाग द्वारा वर्तमान में खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित नहीं है।
श्री चांदना ने प्रश्नकाल में विधायक श्रीमती शोभा चौहान के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि विधानसभा क्षेत्र सोजत में युवा मामले एवं खेल विभाग के नाम से 5 गांवों में खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित नहीं है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बजट एवं संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर खेल मैदान निर्माण का निर्णय किया जाता है। सरकार द्वारा बजट एवं संसाधनों की उपलब्धता एवं गुणावगुण के आधार पर खेल मैदान निर्माण का निर्णय किया जाता है।