अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत 

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत 

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
थडी के पास पीछे से मारी दी अघात वाहन ने टक्कर
गंगापुर सिटी
सदर थाना क्षेत्र के जयपुर -गंगापुर हाईवे सड़क मार्ग स्थित थड़ी गांव के पास शुक्रवार शाम को एक अज्ञात वाहन ने बाइक चालक सवार के टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।
सदर पुलिस थाना प्रभारी श्रीकृष्णसिेंह मीना ने बताया कि माताजी चौक बगड़ी मण्डावरी थाना दौसा निवासी श्याम सुन्दर सैन (27) पुत्र सीताराम सैन वह गांव से साली की शादी में दूध की डेयरी गंगापुर सिटी बाइक से अकेला आ रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।मृतक के जीजाजी राजू लाल सैन ने बताया कि मृतक की शादी की शादी दूध की डेयरी के पास में शादी में अकेला बाइक से आ रहा था। परिवार के पहले ही सदस्य आ चुके थे। इस दौरान जैसे ही श्याम सुन्दर सैन की मौत का परिजनों को पता चलने पर वह अस्पताल में पहुंचे। और रौना पीटना शुरु हो गया।
 इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गए। सदर थाना प्रभारी श्रीकृष्णसिंह मीना ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया है।

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.