भाजपा के वीरेंद्र कुमार बने उपसभापति

भाजपा के वीरेंद्र कुमार बने उपसभापति

भाजपा के वीरेंद्र कुमार बने उपसभापति
गंगापुर सिटी 21दिसंबर। सोमवार को गंगापुर सिटी नगर उपसभापति पद पर भाजपा के वीरेंद्र कुमार शर्मा उर्फ वीरू पुजारी निर्वाचित हुए।
उल्लेखनीय है कि उपसभापति बने वीरू पुजारी लगातार तीसरी बार हैट्रिक लगाते हुए रिकॉर्ड मतों से वार्ड पार्षद पद पर विजय हुए हैं। विधायक मानसिंह गुर्जर ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं शहर की जनता का आभार जताते हुए कहा कि शहर की जनता ने भाजपा पर विश्वास व्यक्त करते हुए नगर परिषद की कमान तीसरी बार सौंपी है। हम हर संभव प्रयास करते हुए जनता की कसौटी पर खरा उतरेंगे।
रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चैधरी ने बताया कि नगर परिषद उप सभापति का चुनाव नगर परिषद गंगापुर सिटी में करवाया गया। उप सभापति पद के लिए दो नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त हुये। जिनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से मदनमोहन एवं भारतीय जनता पार्टी से वीरेन्द्र कुमार ने नामांकन दाखिल किया। मतदान में वीरेन्द्र कुमार को 44 मत एवं मदन मोहन को 16 मत प्राप्त हुये। इस प्रकार वीरेन्द्र कुमार 28 मतो से उप सभापति पद हेतु निर्वाचित हुऐ। रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चैधरी ने निर्वाचित उप सभापति को पद की शपथ दिलाई एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.