रायपुर में बस स्टैण्ड तक बसों का जाना सुनिश्चित किया जाएगा – परिवहन मंत्री

रायपुर में बस स्टैण्ड तक बसों का जाना सुनिश्चित किया जाएगा – परिवहन मंत्री

रायपुर में बस स्टैण्ड तक बसों का जाना सुनिश्चित किया जाएगा
– परिवहन मंत्री
जयपुर, 17 मार्च। परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बुधवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि पाली जिले के रायपुर बस स्टैण्ड पर बसों के नहीं जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित कार्मिक के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बस स्टैण्ड पर बुकिंग एजेंट द्वारा अग्रिम राशि जमा करा देने पर बुकिंग कार्यालय पुनः शुरू कर दिया जाएगा।
श्री खाचरियावास प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि बसों के निर्धारित स्थानों से नहीं जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कोई बस पहले बस स्टैण्ड तक जाती थी और अब नहीं जाती है, उन्हें फिर से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रायपुर बस स्टैण्ड पर बुकिंग एजेंट द्वारा यात्री भार नहीं मिलने के कारण से अग्रिम राशि जमा नहीं कराई गई है।
इससे पहले विधायक श्रीमती शोभा चौहान के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में श्री खाचरियावास ने बताया कि रायपुर (पाली) बस स्टैण्ड पर बुकिंग एजेन्ट द्वारा नवम्बर, 2020 के पश्चात पर्याप्त यात्रीभार की अनुपलब्धता के कारण एजेन्सी का आर्थिक रूप से व्यवहार्य (Viable) नहीं माने जाने की वजह से वर्तमान में बुकिंग कार्य नहीं किया जा रहा है।
परिवहन मंत्री ने बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसें उनके पूर्व से निर्धारित मार्ग एवं ठहराव स्थल हेतु नियत स्थान से ही संचालित होती है। उन्होंने बताया कि नियत स्थान पर ठहराव हेतु निर्धारित बसों के नहीं जाने पर सम्बंधित कार्मिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाती है।
उन्होंने रायपुर बस स्टैण्ड होकर जिन बसों का ठहराव निर्धारित है उनकी समय सारणी (अप/डाउन) का विवरण तथा रायपुर बस स्टैण्ड/बाईपास होकर संचालित निगम वाहनों की समय सारणी का विवरण सदन के पटल पर रखा।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.