सीईओ कोरोना वैक्सीन नोडल अधिकारी नियुक्त
सवाईमाधोपुर, 17 दिसंबर। कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन और टीकाकरण की निगरानी के लिये जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार को नोडल अधिकारी तथा मुख्य आयोजना अधिकारी बाबूलाल बैरवा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 7 में संचालित कोविड-19 कंट्रोल रूम का भी पुनर्गठन कर दिया गया है। अब इसे कोविड-19 टीकाकरण कंट्रोल रूम के नाम से जाना जायेगा। इसके दूरभाष नंबर 07462–220201 रहेंगे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.