मुख्यमंत्री की पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री बूटा सिंह के निधन पर संवेदना

मुख्यमंत्री की पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री बूटा सिंह के निधन पर संवेदना

मुख्यमंत्री की पूर्व केन्द्रीय मंत्री
श्री बूटा सिंह के निधन पर संवेदना
जयपुर, 02 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री बूटा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बूटा सिंह ने केन्द्रीय मंत्री, बिहार के राज्यपाल एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर रहते हुए हमेशा समर्पित भाव से कार्य किया। जालौर के सांसद के रूप में राजस्थान से उनका विशेष जुड़ाव रहा। उन्होंने वंचित एवं पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्री गहलोत ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.