विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की संवेदना

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की संवेदना

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की संवेदना
जयपुर 20 जनवरी । राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने वल्लभनगर से विधायक श्री गजेंद्र सिंह शक्तावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ. जोशी ने कहा है कि स्वर्गीय गजेंद्र सिंह युवा विधायक थे।
उन्होंने क्षेत्र के विकास में बेहतरीन योगदान दिया। स्वर्गीय शक्तावत ने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी । वे क्षेत्र के लोगों से जीवंत संपर्क रखते थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.