कन्या सेवा संस्थान द्वारा राशन सामग्री वितरण
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, कन्या सेवा संस्थान वजीरपुर कार्यालय द्वारा बुधवार को 25 बालिकाओं को राशन सामग्री वितरण की गई। संस्थान के अध्यक्ष विनोद चौधरी ने बताया कि 25 निर्धन बालिकाओं को दाल, चावल, चीनी, पोहे, चाय, मिर्च, नमक, हल्दी ,धनिया, सोयाबीन की मंगोड़ी तथा टोस राशन सामग्री के रूप में वितरण किए गए। यह कार्यक्रम संस्थान द्वारा 20 दिनों से चलाया जा रहा है गत दिवस 250 बालिकाओं को पढ़ाई सामग्री खाद्य सामग्री और वस्त्र देकर लाभान्वित किया गया। गरीब बालिकाओं का सहयोग करना संस्थान का दायित्व है। जिसे तत्परता से समय समय पर संस्थान निभाता रहेगा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.