दीया ने किया ब्रिटिश उच्चायुक्त का स्वागत

दीया ने किया ब्रिटिश उच्चायुक्त का स्वागत

दीया ने किया ब्रिटिश उच्चायुक्त का स्वागत
सवाई माधोपुर 14 मार्च। सांसद राजसमंद दीयाकुमारी ने जयपुर सिटी पैलेस में भारत के नए ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस एवं उनके परिवारजनों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
शिष्टाचार भेंट के इस अवसर पर सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि ब्रिटिश सरकार और भारत सरकार में मधुर सम्बन्धों के चलते वैश्विक कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने भारत और ब्रिटिश की साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।
मुलाकात के दौरान ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस एवं उनके परिवारजनों ने सिटी पैलेस की पौराणिक कलाकृतियों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए भारतीय स्थापत्य कला की सराहना की।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.