बसेडी में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना पर होगा विचार – विधि एवं विधिक कार्य मंत्री

बसेडी में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना पर होगा विचार – विधि एवं विधिक कार्य मंत्री

निर्धारित मानदण्ड के अनुसार लंबित प्रकरण होने पर
बसेडी में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना पर होगा विचार – विधि एवं विधिक कार्य मंत्री
जयपुर, 17 मार्च। विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री शान्ति कुमार धारीवाल ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि सुनवाई योग्य लम्बित प्रकरणों की संख्या निर्धारित मानदण्ड के अनुसार होने पर तथा वित्तीय संसाधन की उपलब्धता होने पर बसेडी में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना के लिए विचार किया जा सकेगा।
श्री धारीवाल ने प्रश्नकाल में विधायक श्री खिलाडी लाल बैरवा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि किसी स्थान पर मुंसिफ न्यायालय की स्थापना माननीय उच्च न्यायालय से परामर्श/प्रस्ताव प्राप्त होने पर, निर्धारित मानदण्ड के अनुसार उस क्षेत्र के 1700-2000 प्रकरण लम्बित होने पर ही की जा सकती है।

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.