ईश्वर सिंह राठौड
सवाई माधोपुर 23 दिसम्बर 2020
पूर्व उप महानिरीक्षक ईश्वर सिंह राठौड़ सवाई माधोपुर दौरे पर हैं। परिवार सहित सवाई माधोपुर पहुंचे ईश्वर सिंह राठौड़ ने रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना की एवं देश तथा प्रदेश की खुशहाली के लिए मंगल कामना भी की। सेवानिवृत्ति से पूर्व राठौड़ ने सवाई माधोपुर जिले में भी अपनी सेवाएं प्रदान की है। राठौड़ परिवार सहित रणथंभौर के नाहरगढ़ होटल में ठहरे हैं इस दौरान उन्होंने सवाई माधोपुर के कई जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी अधिकारियों से भी वार्ता की।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.