कोरोना की दूसरी वेव का मुकाबला करने के लिए विभाग की पूरी तैयारी -चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

कोरोना की दूसरी वेव का मुकाबला करने के लिए विभाग की पूरी तैयारी -चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

कोरोना की दूसरी वेव का मुकाबला करने के लिए विभाग की पूरी तैयारी
-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

जयपुर, 22 मार्च। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में भी कोरोना केसेज में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार ने एक बार फिर कॉन्ट्रेट ट्रेसिंग, पैसिव और एक्टिव सर्विलांस कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह पहली वेव में आमजन से पूरे संयम के साथ कोरोना का मुकाबला किया था,आगे भी पूरा सहयोग करेंगे।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, गुजरात सहित कई प्रदेशों में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए सरकार ने सभी राज्यों से आने वाले लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। रिपोर्ट नहीं लाने वाले लोगों को 15 दिन क्वारंटीन में रखा जाएगा।

डॉ. शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचाने के लिए प्रदेश के 8 शहरों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। यहीं नहीं नई एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) के अनुसार 5 व्यक्तियों से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आने के बाद उस क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शादी—समारोह में 200 और अंत्येष्टि में 20 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक है। मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग और बार बार हाथ धोने जैसे उपायों को अपनाकर कोरोना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भी सरकार द्वारा तय की गई संख्या के अनुसार ही आमजन को भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है, जिससे कि संक्रमण का फैलाव कम से कम हो।

सावधानी के साथ मनाएं होली
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में होली, गणगौर और नवरात्र जैसे कई त्योहार हैं। ऐसे में जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए पूरी सावधानी बरतें और भीड़ से दूर रहने का प्रयास करें। त्योहार सुरक्षित रहें इसके लिए आवश्यक है कि सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आमजन का सहयोग पूर्णतया अपेक्षित है। पूरी सावधानी और सतर्कता से कोरोना को मात देने में सफल हो सकेंगे।

वैक्सीनेशन के बाद भी संक्रमण संभव, मास्क लगाना ना भूलें
उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के मामले में राजस्थान सिरमौर बना हुआ है। प्रदेश में व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन वाले लाभार्थी समय पर दोनों डोज लगवाएं और वैक्सीनेशन को लेकर फैलायी जा रही अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने कहा कि हालांकि दोनों डोज लगने के बाद भी कोरोना से संक्रमित हो सकता है लेकिन ऐसे में जनहानि की आशंका नगण्य हैं। उन्होंने कहा कि मास्क वैक्सीन से ज्यादा प्रभावी है, इसलिए घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाना नहीं भूलें।

42 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि एंटी कोरोना वैक्सीन पूर्ण रुप से सुरक्षित है और पात्र व्यक्ति अपना क्रम आने पर आवश्यक रुप से वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने कहा कि राज्य में वैक्सीनेशन ड्राइव सुगमता से संचालित की जा रही है और 21 मार्च तक राजस्थान में 42 लाख से अधिक लोगों को एंटी कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। राज्य के सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर नियमित रुप से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एंटी कोरोना वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगाना अनिवार्य है। इसलिए जिन लाभार्थियों ने पहली डोज लगवाई है वे 28 दिन बाद आवश्यक रुप से दूसरी डोज लगवाएं।

जिला प्रशासन को दिए गए है निर्देश
डॉ शर्मा ने कहा कि राज्य में नए मिल रहे केसों की संख्या देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी कम है लेकिन फिर भी चिकित्सा विभाग पूर्ण रुप से सतर्क है। उन्होंने कहा है कि जिन जिलों या विशेष क्षेत्रों में कोरोना केसों की संख्या बढ़ रही है वहां जिला प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमत्री प्रतिदिन कोरोना समीक्षा बैठक कर रहे है और लगातार इस विषय पर नजर बनाए हुए हैं

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.