भारत सरकार के पूर्वानुमोदन पर राज्यपाल ने जारी किए आदेश

भारत सरकार के पूर्वानुमोदन पर राज्यपाल ने जारी किए आदेश

भारत सरकार के पूर्वानुमोदन पर राज्यपाल ने जारी किए आदेश
राज्यपाल श्री मिश्र ने श्रीमती किरण सोनी गुप्ता को
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र की निदेशक पद पर दी नियुक्ति
जयपुर, 15 जनवरी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भारत सरकार के पूर्वानुमोदन से आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा की पूर्व अधिकारी और सुप्रसिद्ध कलाकार श्रीमती किरण सोनी गुप्ता को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र का निदेशक नियुक्त किया है।
श्री मिश्र ने शुक्रवार को यहां जारी आदेशों में श्रीमती गुप्ता को तीन साल के लिए पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र की निदेशक पद पर नियुक्ति दी है।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती गुप्ता अन्तर्राष्ट्रीय स्कॉलर तथा 1985 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रही हैं। वह इससे पहले जवाहर कला केन्द्र की महानिदेशक भी रही हैं। उनकी पेरिस के विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय ‘ले लुवेर‘ तथा ‘कराऊले डे म्यूजियम‘ में कला प्रदर्शनियां भी लग चुकी हैं।
अमरीका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय के केनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से मेसन फेलोशिप के अंतर्गत लोकनीति, गवनेर्ंस और लोक प्रशासन में उच्च अध्ययन कर चुकी श्रीमती गुप्ता ने मैक्सवेल यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप के अंतर्गत लोकनीति में भी स्नातकोत्तर अध्ययन किया है। प्रशासनिक एवं विकास कायोर्ं में अग्रणी रहने के लिए उन्हें राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद और नाबार्ड की ओर से भी सम्मानित किया गया है।
श्रीमती गुप्ता राजस्थान में सामान्य प्रशासन, कला एवं संस्कृति तथा सिंचित क्षेत्रीय विकास विभाग की प्रमुख शासन सचिव रही हैं। इसके साथ ही वे जयपुर, जोधपुर, अजमेर और भरतपुर में संभागीय आयुक्त तथा राजसमंद और श्रीगंगानगर में कलेक्टर रह चुकी हैं।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.