पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर विशाल धरना आज

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर विशाल धरना आज

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर विशाल धरना आज

पत्रकारों पर निरंतर हो रहे हमलों व पत्रकारों को आए दिन मिलने वाली धमकियों के विरोध में शान्तिपूर्ण धरना

जयपुर। पत्रकारों पर निरंतर हो रहे हमलों व पत्रकारों को आए दिन मिलने वाली धमकियों के विरोध में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर (पीपीआई) पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया के बैनर तले शनिवार 9 जनवरी को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा स्थित पुलिस कमिश्नरेट के सामने शहीद स्मारक पर शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया (पीपीआई) के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सन्नी आत्रेय ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए पत्रकार हित के लिए शान्तिपूर्ण तरीके से विशाल धरना दिया जाएगा। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों एवं विभिन्न मीडिया संगठनों, एनजीओ, संस्थाओं व क्लबों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि इस धरने में अधिक से अधिक संख्यां में अपने बैनर के साथ शामिल होकर विशाल धरने को सफल बनाएं। आत्रेय ने बताया कि इस धरने के माध्यम से राज्य सरकार को पत्रकार हित में 11 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा जाएगा। राज्य सरकार के समक्ष रखी जाने वाली 11 सूत्रीय मांगों में ये मांगें शामिल हैं।
1–पत्रकार सुरक्षा कानून राज्य सरकार तुरंत प्रभाव से लागू करे।
2–हमले में मृतक पत्रकार अभिषेक सोनी के सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाई जाए।
3–मृतक पत्रकार अभिषेक के परिजनों को एक करोड़ रुपये एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
4–वरिष्ठ पत्रकार सन्नी आत्रेय को जान से मार देने की धमकी देने वाले मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
5–वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गिरधारी पालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले के आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर उचित कानूनी करवाई की जाए।
6–डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इसे सरकारी मान्यता दी जाए।
7–गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए मेडिकल डायरी के नियम में शिथिलता बरती जाए।
8–गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए भी पेंशन सुविधा शुरू की जाए।
9–ग्रामीण इलाके में रहने वाले पत्रकारों को जिला मुख्यालय तक आवागमन हेतु निःशुल्क रोडवेज बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
10–पत्रकारों के होनहार बच्चों के लिए राज्य सरकार की ओर से निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाए।
11–पत्रकारों के प्रोत्साहन हेतु राज्य सरकार की तरफ से विशेष पुरस्कार देने की योजना शुरू की जाए।

उन्होंने बताया कि धरने के दौरान पीपीआई की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, राकेश प्रजापति, भानु भारवि, एच. के. झा, अनिल श्रीवास्तव, संजय त्रिवेदी, लक्ष्मीकांत पारीक, श्याम शर्मा, अचलदीप सिंह, मुकेश शर्मा जती, विजय पांडेय, आदित्य भट्ट, भंवर चौहान, दिलीप पारवानी, विनोद कुमार, अरुण, कमल शर्मा, पं राजेश शर्मा, पं हरीश शर्मा, हरदेवेंद्र, गोविंद गोपाल सिंह, निर्मल कुमार जैन, रूपेंद्र चौधरी व अनिल मुदगल सहित अन्य पत्रकार संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण
शामिल होंगे।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.