राजपूत नेताओं के निलंबन पर करणीसेना ने दी चेतावनी

राजपूत नेताओं के निलंबन पर करणीसेना ने दी चेतावनी

राजपूत नेताओं के निलंबन पर करणीसेना ने दी चेतावनी
सवाई माधोपुर 22 दिसम्बर। राजपूत समाज के भामाशाह व कद्दावर नेताओं के भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने के घटनाक्रम को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की वर्चुअल वार्ता हुई।
करणी सेना के जिला प्रवक्ता अनेन्द्र सिंह आमेरा ने कहा कि यदि भाजपा राजपूत समाज के तीनों नेताओं महिपत सिंह हाड़ा, ओमेंद्र सिंह और शक्ति सिंह आसावत का निष्कासन रद्द नहीं करती है तो आने वाले पंचायतीराज चुनाव में सवाई माधोपुर जिले का राजपूत समाज भाजपा का पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हिंडौली पं.स. चुनाव के लिए ओमेंद्रसिंह को प्रभारी बनाया था। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर हिंडौली, नैनवां में भाजपा के प्रधान बनवाए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा हिंडौली, नैनवां पं.स. चुनाव की बागडोर संभाले हुए थे। पार्टी द्वारा जो आरोप लगाए हैं, यदि वे ऐसा ही करना चाहते तो के.पाटन में भाजपा का प्रधान नहीं बनता। कांग्रेस से उनके सगे भतीजे वीरेंद्र सिंह हाड़ा प्रधान का चुनाव लड़े थे, पर उन्होंने पार्टी को सर्वोपरि मानते हुए कांग्रेस का पूर्ण बहुमत होने के बावजूद भाजपा का प्रधान बनाने में मदद की।
वर्चुअल मीटिंग में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह राजावत, नगर अध्यक्ष प्रीतम सिंह राजपूत सहित सभी अन्य कार्यकर्ताों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा की यदि भाजपा अपने तीनो को ससम्मान पार्टी में वापसी नहीं कराती तो सम्पूर्ण राजस्थान के करणी सैनिक घर घर जाकर समाज बंधुओं को भाजपा की इस हरकत से अवगत कराएँगे और आगामी चुनावों में वोट नहीं करने की अपील करेंगे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.