ऑनलाइन काउंसलिंग की सूची जारी

ऑनलाइन काउंसलिंग की सूची जारी

जीएनएम प्रशिक्षण सत्र 2020-21-राजकीय व निजी प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की सूची जारी
जनरल नसिर्ंग प्रशिक्षण केन्द्रों (जीएनएम) प्रशिक्षण सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए 15 राजकीय जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्रों में रिक्त सीटों पर द्वितीय एवं 161 निजी प्रशिक्षण केन्द्रों में निर्धारित सीटों पर प्रथम ऑनलाइन काउंसलिंग के आधार पर चयनित योग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी की गयी है। ऑनलाइन काउंसलिंग के आधार पर राजकीय एवं निजी जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्रों में ऑनलाइन विकल्प पत्रों के आधार पर राज्य स्तरीय मेरिट पर सीटों का आवंटन किया गया है।
संयुक्त निदेशक अराजपत्रित डॉ. संजय सक्सेना ने बताया कि जनरल नसिर्ंग प्रशिक्षण सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए चयनित योग्य अभ्यर्थी अपने आवंटित प्रशिक्षण केन्द्र पर 5 अप्रेल 2021 को सायं 5 बजे तक मय मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थिति दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.