नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त
सवाईमाधोपुर, 17 दिसम्बर। सवाईमाधोपुर और गंगापुर सिटी नगरपरिषद सभापति का चुनाव 20 दिसम्बर को तथा उप सभापति का निर्वाचन 21 दिसम्बर को होगा। यह चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होना सुनिश्चित करने के लिये जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने मलारना डूंगर एसडीएम रघुनाथ खटीक को सवाईमाधोपुर और वजीरपुर एसडीएम नरेन्द्र कुमार मीना को गंगापुर सिटी में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ये कार्यपालक मजिस्ट्रेट मतदान केन्द्र के भीतर व बाहर कानून व्यवस्था की पालना सुनिश्चित करेंगे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.