विधायक के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

विधायक के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

विधायक के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
गंगापुर सिटी 8 दिसम्बर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंगापुर सिटी के तत्वाधान मे स्थानीय विधायक रामकेश मीना के नेतृत्व मे देशव्यापी भारत बन्द का समर्थन करते हुए गंगापुर बन्द का सांकेतिक रूप से आव्हान किया गया। जिसमे गंगापुर क्षेत्र के किसान भाई, व्यापारी वर्ग, मजदूर, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कांग्रेस कार्यालय देवी स्टोर चैराहा से विधायक रामकेश मीना के नेतृत्व में समस्त किसान एवं व्यापारियों ने गंगापुर शहर के बाजारों से होते हुए शान्तिपूर्वक रैली निकालकर बन्द का आव्हान किया जिसमे समस्त व्यापारी एवं दुकानदारों ने सहयोग करते हुए अपने अपने प्रतिष्ठानों को बन्द रखा। देश के अन्नदाता के सम्मान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। रैली देवी स्टोर चैराहे से चैपड़ बाजार, बालाजी चैक, कैलाश टाकीज, फव्वारा चैक, नया बाजार, पुरानी अनाज मण्डी, व्यापार मण्डल, कोतवाली थाने, कचहरी रोड़ होते हुए धरना स्थल उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के सामने पहूंची। जहाँ किसान नेताओं, जनप्रतिनिधि एवं विधायक रामकेश मीना ने सभा को सम्बोधित कर उपखण्ड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा पास किये गये तीन किसान विरोधी बिलों को वापिस लेने की मांग की।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.