जयपुर. राजस्थान में मौमम विभाग ने आगामी 48 घंटों के भीतर अच्छी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.इन जिलों में यलो अलर्ट : मौसम विभाग ने अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर जिलों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभवना को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़ और बारां जिलों में भारी बारिश की संभवना जताई है.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.