जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री ने किया कक्षा-कक्षों का शिलान्यास

जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री ने किया कक्षा-कक्षों का शिलान्यास

जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री ने किया कक्षा-कक्षों का शिलान्यास
जयपुर, 9 जनवरी। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने शनिवार को बांसवाड़ा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छायन बड़ी में अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का शिलान्यास किया।
मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण करने के बाद बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की ओर से चलाये जा रहे मौजूदा विकास कार्यों का जिक्र किया तथा सभी से इसका पूरा-पूरा लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसका लाभ लेने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर पंचायत समिति छोटी सरवन की प्रधान सुनिता माल, उपप्रधान मनोहर खड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट केशवचन्द्र निनाना, छायन बड़ी ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती इन्दिरा देवी निनामा, उपसरपंच व वार्ड पंच सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.