विधायक इंद्रा ने किया बामनवास का दौरा

विधायक इंद्रा ने किया बामनवास का दौरा

विधायक इंद्रा ने किया बामनवास का दौरा
बामनवास 18 दिसम्बर। क्षेत्रीय विधायक इंद्रा मीणा ने शुक्रवार को 132 जीएसएसएस का उद्घाटन किया। जिसमें ब्लॉक लेवल के संपूर्ण अधिकारी उपस्थित रहे साथ ही विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक इंद्रा ने कहा कि अब बामनवास के लोगों को बिजली सुचारु एवं सही मात्रा में उपलब्ध हो सकेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 2017 में ग्रेड की स्वीकृति हमें मिली और उसके बाद 2019 में कार्य संपूर्ण हो चुका था। इस मौके पर विधायक इंद्रा मीणा के द्वारा 2 साल के कार्यकाल पूर्ण होने की एवज में एक रिपोर्ट कार्ड का विमोचन भी जनता के बीच जारी किया। जिसमें विधायक के सभी कार्य जो करवाए गए थे उनको जनता के बीच में रखा, इसी बीच उपस्थित सभी अधिकारियों को संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यलय में एक एंट्री रजिस्टर रखने का सुझाव दिया। जिस पर उपजिला कलेक्टर बद्रीनारायण मीणा ने तुरंत प्रभाव से सभी कार्यालय में आने वाले लोगों की एंट्री करने का आदेश भी पारित किया। जिससे कार्यालय में आने वाले प्रत्येक लोगों पर नजर रहेगी।
साथ ही विधायक इंदिरा मीणा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि सोशल मीडिया पर जारी पोस्टों को देखते हुए सड़क निर्माण में हो रही लापरवाही को लेकर जल्द ही इसकी जांच कराने को कहा।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.