नसेड़ी सूखे कूंए में गिरने से घायल,
ग्रामीणों ने उसे गंगापुर सिटी समीपवर्ती बूचौलाई गांव में एक अधेड़ नशे में सूखे कूंए में गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में ग्रामीणों ने उसे निकाला गया। ओर गंगापुर के सामारन्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार घायल के जीजी हंसराम बैरवा ने बताया कि बूचौलाई गांव के रामनिवास बैरवा (35) पुत्र परसमी बैरवा ने सुबह शराब के नशे मे घुत्त होने के बाद वह गांव के सुखा कुंए पर बैठ गया। नशे में होने के कारण वह कुंए में गिर गया। कुंए करीवन 60-65 फूट गहरा था। पानी नहीं था। इस दौरान कुंए के पास लगा नल पर लोग नहा रहे लोगों को उसके कुंए में गिरने की आबाज आने पर वहां मौजूद ग्रामीण कुंए में उतर गए। और उसे घायल अवस्था में कुंए से निकाला गया। सूचना पर एबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। और घायल को सामान्य चिकित्सालय में पहुंचाया गया। दूसरी और सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मीना भी मौके पर पहुंचे। चिकित्सक राजेश कुमार मीना ने बताया कि घायल रामनिवास बैरवा की सिर में गहरी चोट होने के कारण उसे यहां से रेफर कर दिया गया है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि घायल अचेत अवस्था में होने के कारण उसके वयान नहीं लिए गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.