एनसीसी कैडेट्स ने की शहीद स्मारक पर सफाई

एनसीसी कैडेट्स ने की शहीद स्मारक पर सफाई

एनसीसी कैडेट्स ने की शहीद स्मारक पर सफाई
सवाई माधोपुर 5 दिसम्बर। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय छात्र सैन्य वाहिनी इकाई के कैडेट्स द्वारा शनिवार को एक दिवसीय समाजसेवा एवं स्वच्छता षिविर का आयोजन किया गया।
एनसीसी अधिकारी कैप्टन डाॅ0 ओ.पी. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के उत्तरी परिसर मंे स्थित शहीद स्मारक पर कैडेट्स ने सफाई की। कैडेट्स के द्वारा कोरोना जागरूकता के अंतर्गत हम्मीर सर्किल रणथम्भौर रोड पर “मास्क है जरूरी“ जागरूकता का संदेष दिया। डाॅ0 शर्मा ने बताया कि कैडेट्स को कोरोना जागरूकता प्रचार-प्रसार हेतु वाॅलिंटियर्स के रूप मंे ग्रामीण क्षेत्रों मंे स्वयंसेवकों के रूप मंे नियुक्त किया गया। कैडेट्स अपने स्तर पर मास्क वितरण दो गज की दूरी बनाये रखने व सेनिटाइजर का उपयोग करने हेतु लोगों को समझाने का कार्य कर रहे हैं। कैडेट्स द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मंे नुक्कड नाटक, गीत, संदेष व नारा लेखन के माध्यम से जागरूकता का संदेष दिया जा रहा है। सीनियर अंडर आॅफिसर तरूण शर्मा गणेष प्रजापत पृथ्वीराज गुर्जर व उपस्थित सभी कैडेट्स ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में जागरूकता का संदेष दिया।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.