केन्द्र सरकार की स्वीकृति से ही खोले जा सकते हैं नये आंगनबाड़ी केन्द्र – महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री

केन्द्र सरकार की स्वीकृति से ही खोले जा सकते हैं नये आंगनबाड़ी केन्द्र – महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री

केन्द्र सरकार की स्वीकृति से ही खोले जा सकते हैं नये आंगनबाड़ी केन्द्र
– महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
जयपुर, 18 मार्च। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने गुरूवार को विधानसभा में बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान किये जाने पर ही नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोला जा सकता है। प्रदेश में नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को खोलने के लिए केन्द्र सरकार को लगातार पत्र लिखे गये हैं, लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा इस संबंध में 28 जुलाई 2015 के बाद कोई पत्राचार नहीं किया गया है।
श्रीमती भूपेश प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस सम्बन्ध मे पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थी। उन्होंने बताया कि नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने के लिए 400-800 की आबादी तथा उसमें 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति-जनजाति का होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने के लिए पूर्ववर्ती सरकार तथा वर्तमान सरकार द्वारा लगातार केन्द्र सरकार को पत्र लिखे गये हैं। अंतिम बार पत्र इसी वर्ष 24 फरवरी को भेजा गया है।
इससे पहले विधायक श्री सुरेश टाक के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में श्रीमती भूपेश ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र किशनगढ़ में विगत पांच वर्ष में 6 नये आंगनबाड़ी केन्द्र खोले गये हैं। बाल विकास परियोजना किशनगढ़ शहर में बजरंग कॉलोनी वार्ड नं0 1, बजरंग कॉलोनी वार्ड नं0 2, गांधी नगर रैगर मोहल्ला वार्ड नं0 5, रजिया कालोनी वार्ड नं0 13 तथा बाल विकास परियोजना अरांई में मदनपुरा ग्रामपंचायत झिरोता, महला की ढाणी, ग्रामपंचायत भाभोलाव है। यह केन्द्र वर्ष 2016-17 में खोले गये हैं।
उन्होंने बताया कि नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने पर भारत सरकार द्वारा रोक है। भारत सरकार के स्तर पर नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृति प्रदान किये जाने की स्थिति में भारत सरकार के निर्देशानुसार नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत करने संबन्धी अग्रिम कार्यवाही की जाती है। वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.