अब विशेषज्ञता पत्रकारिता का समय – ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री

अब विशेषज्ञता पत्रकारिता का समय – ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री

अब विशेषज्ञता पत्रकारिता का समय
– ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री
जयपुर, 10 जनवरी। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि अब विशेषज्ञता पत्रकारिता का समय हैै। यूं तो आप किसी भी विषय पर लिख सकते हो लेकिन यदि किसी खास विषय पर आप लगातार शोध, अध्ययन और एकाग्रता बनाए रखते हो तो यह आपको खास बनाती है। आप विशेषज्ञ बनिए। किसी खास विषय पर आपकी पकड़ आपको भीड़ से अलग करती है।
मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला रविवार को बीकानेर के क्राउन पार्क में आयोजित पत्रकारों के समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसमें पत्रकारों की स्थानीय व प्रदेश स्तरीय समस्याओं व मांगों पर चर्चा की गई।
महापौर श्रीमती सुशीला कंवर ने अगले एक सप्ताह में पार्क की सफाई करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी जोशी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज जोशी को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.