डाकघर के बचत खाते में अब 500 रुपए रखने जरुरी, कम राशि पर लगेगा चार्ज

डाकघर के बचत खाते में अब 500 रुपए रखने जरुरी, कम राशि पर लगेगा चार्ज

डाकघर के बचत खाते में अब 500 रुपए रखने जरुरी, कम राशि पर लगेगा चार्ज

कम बैलेंस रहने पर खाते के रखरखाव के नाम पर 100 रुपए चार्ज वसूल किया जाएगा-गंगापुर सिटी
यदि आप डाक घर में अपना बचत खाता चलाते है या लघु बचत योजना में पैसा निवेश करते है तो यह आपके काम की खबर है। अब डाक घर में जमा राशि रखने  का नियम बदल गया है। यानी अब आपकों कम से कम 500 रुपए बतौर मिनिमम बैलेंस रखना होगा।अब बचत खाते में जमा रकम शून्य हो जाता हे तो आगामी 12 दिसंबर से प्रभावी होकर लागू माना जाएगा।यदि आप न्यूनतम 500 रुपए जमा नहीं रखते है तो आपकों इस पर शुल्क का भी भुगतान करना पड़ सकता है। वर्तमान में डाक बचत खाते के तहत सिफ्र चेकबुक सुविधा लेने वाले खाताधारकों को 500 रुपए न्यूनतम बैलेंस रखना होता है। जिनके पास चैकबुक नहीं हे वे 50 रुपए का बैलेंस रख सकते है। डाक विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 11 दिसंबर 3030 के बाद सभी बचत खाते में कम से कम 500 रुपए होने चाहिए। जिन खाताधारकों के खाते में कम से कम 500 राशि है,वे 22 दिसंबर तक अपने खाते में कम से कम 500 रुपए की राशि सुनिश्चितकर लें।अन्यथा वित्त वर्ष के अंत में खाते के रखरखाव के नाम पर राशि काट जाएगें। डाक घर बचत में अब कम से कम 500 रुपए रखना अनिवार्य होगा। नया नियम 12 दिसंबर से लागू होगा। बचत खाते में 500 रुपए नहीं रखने वाले खाताधारकों से शुल्क लिया जाएगा। ग्राहकों को इस वित्तीय घाटा से बचाने के लिए डाक विभाग जागरुकता अभियान भी चला रहा है। ताकि ग्राहक अधिक से अधिक नए नियम को जाने सके। और अपने डाकघर के खाते में कम से कम 500 रुपए न्यूनतम राशि रख सके।
100 रुपए तक हो सकता है चार्जअगर
 ग्राहक के बचत खाता में 500 रुपए से कम बैलेंस रहेगा तो डाक विभाग उससे चार्ज वसूल करेगा। डाक विभाग के अनुसार कम बैलेंस रहने पर खाते के रखरखाव के नाम पर 100 रुपए चार्ज वसूल किया जाएगा। नया नियम 12 दिसंबर से लागू  हो जाएगा। इससे ग्राहक अपने खाते में 500 रुपए बैलेंस रखे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.