जिला न्यायाधीश के ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी तक भरे जायेंगे

जिला न्यायाधीश के ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी तक भरे जायेंगे

जिला न्यायाधीश के ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी तक भरे जायेंगे

जयपुर, 18 फरवरी। राजस्थान उच्च न्यायालय ने जिला न्यायाधीश के 60 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा 27 फरवरी तक योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं। रजिस्ट्रार, परीक्षा ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर आवेदन किये जाने सम्बंधी निर्देश और विस्तृत विज्ञप्ति देखी जा सकती है।

उन्होंने बताया कि पदों पर नियमानुसार आरक्षण देय होगा। 27 जनवरी से प्रारम्भ हुए ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी की शाम 5 बजे तक भरे जा सकेंगे। प्रारम्भिक व मुख्य परीक्षा का आयोजन जोधपुर व जयपुर में किया जायेगा। अम्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने पर अन्य जिलों में भी परीक्षा आयोजित की जा सकेगी। परीक्षा सम्बन्धी जानकारी राजस्थान उच्च न्यायालय की वेबसाइट www.hcraj.nic.in के साथ-साथ कन्ट्रोल रूम के हेल्पलाइन नम्बर 0291-2888100 एवं 2888101 से प्राप्त की जा सकती है

G News Portal G News Portal
36 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.