वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान की ऑनलाइन मीटिंग आयोजित

वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान की ऑनलाइन मीटिंग आयोजित

वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान की ऑनलाइन मीटिंग आयोजित
सवाई माधोपुर 22 दिसम्बर। वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान की ऑनलाइन मीटिंग मंगलवार 22 दिसम्बर को आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भवर सेठ ने की। संचालन प्रदेश महामंत्री मदन खटोड़ ने किया। स्वागत भाषण शंकर सिंह खगरोत ने दिया।
वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान के प्रदेशप्रचार प्रसार मंत्री सुरेश सोगानी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के बारे में विस्तार से बताया एवं प्रदेश महिला समिति की घोषणा करते हुए श्रीमती सुषमा सिंघवी को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया। सभी वरिष्ठ जनों को वर्ष 2021 की शुभकामनाएं दी। प्रदेश महामंत्री द्वारा गत मीटिंग की कार्रवाई को पढ़कर सुनाया गया जिसकी सभी उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदन किया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ नागरिक संस्थान की ओर से विद्युत समाचार पत्र प्रकाशन के 40 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी एवं प्रकाशित समाचारों की प्रशंसा की। ऑनलाइन मीटिंग में सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने जिलों में किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी।
अंत में कोरोनाकाल में दिवंगत हुए वरिष्ठ जनों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रगान के साथ मीटिंग का समापन हुआ।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.