16 दिवसीय शांतिनाथ विधान मंडल पूजन का आयोजन

16 दिवसीय शांतिनाथ विधान मंडल पूजन का आयोजन

16 दिवसीय शांतिनाथ विधान मंडल पूजन का आयोजन
सवाई माधोपुर 16 दिसम्बर। संत शिरोमणि दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागरजी के परम प्रभावक शिष्य-निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागरजी की प्रेरणा से सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में कोरोना महामारी से मुक्ति व विश्वशांति की कामनार्थ आर्यिका मृदुमति माताजी द्वारा रचित शांतिनाथ विधान मंडल पूजन का 16 दिवसीय आयोजन 15 दिसम्बर से किया जा रहा है।
समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि बुधवार 16 दिसम्बर को जैन जगत की आस्था के केंद्र अहिंसा सर्किल आलनपुर स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी में पंडित अंकित जैन शास्त्री के निर्देशन एवं दिनेश गंगवाल के संयोजन में शांतिनाथ विधान मंडल का पूजन कर हेमचंद-पुष्पा जैन श्रीमाल ने सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी की भूमिका निभाते हुए मंडल पर अष्टद्रव्यों से युक्त 108 अर्घ्य मंत्रोच्चार पूर्वक समर्पित किए और कोरोना महामारी से मुक्ति एवं विश्व शांति की मंगल कामना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिनेंद्र देव के किए गए अभिषेक व शांतिधारा के साथ हुआ। विधान पूजन से पूर्व मांगलिक क्रियाओं के साथ मंडल पर मंगल कलशों एवं मंगल दीपक की विधिवत स्थापना की गई। इस दौरान समाज के महिला-पुरुष मौजूद थे

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.