श्रीभैरवधाम श्यारौली मे पंचामृत महाभिषेक

श्रीभैरवधाम श्यारौली मे पंचामृत महाभिषेक

श्रीभैरवधाम श्यारौली मे पंचामृत महाभिषेक
गंगापुर सिटी
आस्थाधाम श्रीभैरवधाम श्यारौली मे भैरव भक्त मंडल करौली के भक्त सुरेश चंद योगेश कुमार गोयनका की ओर से 7 दिसम्बर सोमवार को पंचामृत महाभिषेक और विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।
श्रीभैरवधाम सेवा समिति के अध्यक्ष महंत हेमराज महाराज ने बताया कि इस अवसर पर हरिद्वार से मंगाये गये गंगाजल से शुद्ध स्नान कराकर दूध, घी, दही, खाण्ड, शहद और अन्य सुगन्धित पदार्थो से बनाये गये पंचामृत से भगवान श्रीभैरवनाथ, छोंकरावारे बाबा, तथा मन्दिर परिसर मे स्थापित अन्य देवी-देवताओ का पंचामृत महाभिषेक किया जायेगा। महंत ने सभी भक्तो से पंचामृत महाभिषेक और विशाल भण्डारे मे उपस्थित रहकर पुण्य लाभ कमाने का आव्हान किया है। श्रीभैरवधाम के महंत सहित शनिवार को अनेक भक्तगणपवित्र गंगाजल लेने के लिए पावन तीर्थ नगरी हरिद्वार पहुंचे।

G News Portal G News Portal
45 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.