पंचायतीराज: 10029 एलडीसी पदों पर भर्ती की मांग, 8 साल से पूरी नहीं हो रही भर्ती

पंचायतीराज: 10029 एलडीसी पदों पर भर्ती की मांग, 8 साल से पूरी नहीं हो रही भर्ती

पंचायतीराज: 10029 एलडीसी पदों पर भर्ती की मांग, 8 साल से पूरी नहीं हो रही भर्ती

प्रदेश के 10,029 पदों पर कनिष्ठ लिपिकों की भर्ती पूर्ण होने की जगी आस….

अजमेर।
राज्य सरकार द्वारा पंचायतीराज विभाग के कनिष्ठ लिपिकों की पदोन्नति का रास्ता साफ होने से शेष बचे प्रदेश के 10,029 पदों पर कनिष्ठ लिपिकों की भर्ती पूर्ण होने की आस जगी है। दरअसल 2013 में 19,725 कनिष्ठ लिपिकों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। 10 हजार पदों पर भर्ती हो गई और अभ्यर्थियों ने जॉइनिंग दे दी। इस दौरान कुछ अभ्यर्थी बोनस अंकों को लेकर कोर्ट चले गए। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को भर्ती के निर्देश दिए। अब सरकार स्तर पर फिर से भर्ती की आस जगी है। इस संबंध में पंचायतीराज कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 संघर्ष समिति की बैठक हुई। प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम कड़वासरा ने बताया कि सभी एकजुट होकर भर्ती पूर्ण करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएं।

जिलाध्यक्ष प्रतापराम धांधू ने बताया कि प्रदेश स्तर पर रणनीति तैयार कर आंदोलन किया जाएगा। इधर, पंचायतीराज के कनिष्ठ लिपिकों की पदोन्नति का रास्ता साफ होने पर पंचायतीराज मंत्रालय कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष नेमाराम चौधरी के नेतृत्व में बैठक में मुख्यमंत्री का आभार जताया।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.